Tuesday, June 2, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentCannes Film Festival 2024 : कान फिल्म महोत्सव में फिर दिखा ऐश्वर्या...

Cannes Film Festival 2024 : कान फिल्म महोत्सव में फिर दिखा ऐश्वर्या राय का जलवा,टूटे हाथ संग किया रैंप वॉक

नई दिल्ली, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म महोत्सव में फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ के प्रीमियर के दौरान फाल्गुनी एवं शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किए गए ब्लैक ‘गाउन’ में बेहद खूबसूरत नजर आईं.हाथ में प्लास्टर बांधे ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर वॉक किया.ऐश्वर्या इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद सुंदर लगीं.

Image Source : PTI

ऐश्वर्या का लुक वायरल

ऐश्वर्या पिछले 2 दशक से कान फिल्म महोत्सव में शामिल हो रही हैं.वह इस बार हल्के गुलाबी रंग की बाजुओं वाले ब्लैक गाउन में ‘रेड कार्पेट’ पर नजर आईं.अभिनेत्री (50) ने हॉलीवुड दिग्गज कोपोला की फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ के प्रीमियर में हिस्सा लिया.इस फिल्म में एडम ड्राइवर ने मुख्य भूमिका निभाई है.

Image Source : PTI

बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या गुरुवार को कान पहुंची थीं.फ्रेंच रिवेरा में मां-बेटी की जोड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया.ऐश्वर्या के अलावा कियारा आडवाणी, शोभिता धूलिपाला और अदिति राव हैदरी सहित भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियों के कान फिल्मोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है.

Image Source : PTI

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image