Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsAir India की दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट वापस लौटी, पायलट...

Air India की दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट वापस लौटी, पायलट को विमान के इंजन में मिला था आग का संकेत

Air India Emergency Landing: दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही इमरजेंसी में दिल्ली लौटना पड़ा। कारण था—पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला। एयर इंडिया ने बताया कि विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा जाएगा।

Air India Emergency Landing: इंदौर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आया. पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग का संकेत मिला था. जिसके बाद दिल्ली वापस लौटने का निर्णय लिया गया. विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी।

एयर इंडिया की तरफ से कही गई ये बात

एयर इंडिया ने बताया कि विमान की जांच के लिए उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया है और यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा जा रहा है जो जल्दी ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा. विमानन कंपनी ने बताया कि इस घटना की जानकारी DGCA को भी दे दी गई है.

‘विमान के दाहिने इंजन में मिला आग का संकेत’

टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने कोई अतिरिक्त जानकारी दिए बिना कहा, ’31 अगस्त को इंदौर जा रही उड़ान संख्या AI2913 उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वापस दिल्ली लौट आई, क्योंकि चालक दल को दाहिने इंजन में आग का संकेत मिला.’ उसने बताया कि तय मानकों के अनुसार चालक दल ने इंजन को बंद कर दिया और विमान को दिल्ली वापस लाया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतर गया. विमानन कंपनी ने बताया कि इस घटना की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को दे दी गई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image