Sunday, November 1, 2026
HomeLatest NewsAir Force Chief: नए वायुसेना चीफ के रूप में एयर चीफ मार्शल...

Air Force Chief: नए वायुसेना चीफ के रूप में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने सोमवार को भारतीय वायु सेना के नये प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला. उन्होंने वीआर चौधरी की जगह ली है. सिंह को 5,000 घंटे से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव है और वह लड़ाकू विमान के कुशल पायलट हैं. एयर चीफ मार्शल सिंह अपने पिछले कार्यभार में वायु सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यरत थे. एयर चीफ मार्शल चौधरी 3 साल तक वायु सेना की कमान संभालने के बाद सेवानिवृत्त हुए.

एयर चीफ मार्शल सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था. उन्होंने दिसंबर 1984 में भारतीय वायु सेना में लड़ाकू विमान पायलट के तौर पर कमीशन प्राप्त किया. सिंह ने लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी सेवा में विभिन्न कमान, स्टाफ, निर्देशात्मक और विदेशी नियुक्तियों में काम किया.राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र सिंह एक योग्य विमान प्रशिक्षक और एक पायलट हैं. सिंह के पास विभिन्न प्रकार के फिक्स्ड और रोटरी विंग विमानों को 5,000 घंटे से अधिक समय तक उड़ाने का अनुभव है.

एयर चीफ मार्शल सिंह ने लड़ाकू विमान बेड़े और सीमावर्ती वायुसेना ठिकाने की कमान संभाली है. एक ‘टेस्ट पायलट’ के रूप में सिंह ने मॉस्को में ‘मिग-29 अपग्रेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम’ का नेतृत्व किया. सिंह ‘नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर’ में परियोजना निदेशक (फ्लाइट टेस्ट) भी रहे हैं और उन्हें हल्के लड़ाकू विमान, तेजस के परीक्षण का काम सौंपा गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image