Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsAhmedabad plane crash: डीएनए जांच से 211 मृतकों की पहचान हुई, 189...

Ahmedabad plane crash: डीएनए जांच से 211 मृतकों की पहचान हुई, 189 शव परिजन को सौंपे गए

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में 270 लोगों की मौत होने के एक सप्ताह बाद कम से कम 211 मृतकों की, डीएनए मिलान के जरिए अब तक पहचान कर ली गई है और 189 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

गुजरात: अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में 270 लोगों की मौत होने के एक सप्ताह बाद कम से कम 211 मृतकों की, डीएनए मिलान के जरिए अब तक पहचान कर ली गई है और 189 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कुल 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर 12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान एआई-171 अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति को छोड़कर विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई थी और जमीन पर मौजूद लगभग अन्य 29 लोग मारे गए थे।

प्राधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कर रहे हैं क्योंकि कई शव इतने बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश जोशी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘बृहस्पतिवार सुबह तक 211 डीएनए नमूनों का मिलान किया जा चुका है और 189 शवों को संबंधित परिवारों को सौंप दिया गया है।’’

जोशी ने बताया कि जिन 189 लोगों के शव सौंपे गए हैं, उनमें 142 भारतीय, 32 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई शामिल हैं।उन्होंने बताया कि जमीन पर मारे गए सात लोगों के शव भी उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए गए हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular