Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsHeart Attack: 'सीने में उठा दर्द, कुर्सी पर बैठी, चंद मिनटों बाद...

Heart Attack: ‘सीने में उठा दर्द, कुर्सी पर बैठी, चंद मिनटों बाद मौत..’, अहमदाबाद में स्कूल में छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी में स्कूल में 8 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त बच्ची के सीने में दर्द होता है. और बच्ची कॉरिडोर में रखी एक कुर्सी पर बैठ जाती है. और चंद सैकंड बाद ही वह जमीन पर गिर जाती है. बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई.

जानकारी के मुताबिक बच्ची की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को माना जा रहा है. यह चौंकाने वाला मामला अहमदाबाद के थलतेज इलाके में स्थित जेबर स्कूल फॉर चिल्ड्रन में सामने आया है.

तीसरी कक्षा में पढ़ती थी छात्रा

पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सुबह करीब 8 बजे सीढ़ियों से ऊपर आई. इसी बीच उसके सीने में दर्द होने लगा. बच्ची कॉरिडोर में रखी कुर्सी पर बैठी और चंद सैकंड बाद उसकी मौत हो गई. बच्ची को स्कूल कर्मचारियों ने सीपीआर भी दी. लेकिन जब बच्ची नहीं उठी तो उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

स्कूल प्रिंसिपल ने दी ये जानकारी

स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा सिन्हा ने बताया कि लड़की के माता-पिता फिलहाल मुंबई में हैं. उन्हें इस बारे में सूचित कर दिया गया है. बच्ची अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी. भर्ती के समय बच्ची को कोई बीमारी नहीं थी. हमनें पुष्टि के लिए दस्तावेज भी लिए थे. उन्होंने बताया सभी छात्रों की मेडिकल हिस्ट्री कलेक्ट की जाती है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image