Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsAGTF ने 15 हजार के इनामी तस्कर को दबोचा, 3 साल से...

AGTF ने 15 हजार के इनामी तस्कर को दबोचा, 3 साल से चल रहा था फरार

राजस्थान पुलिस की एजीटीएफ ने 3 साल से फरार 15 हजार रुपये के इनामी शराब तस्कर बनवारी लाल विश्नोई उर्फ अभिषेक को बीकानेर से गिरफ्तार किया। पुख्ता सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत 3 साल से आंखों में धूल झोंक रहे 15 हजार रुपये के इनामी शराब तस्कर बनवारी लाल विश्नोई उर्फ अभिषेक निवासी रासीसर थाना नोखा जिला बीकानेर को धर दबोचा है।

इनामी तस्कर को कैसे किया गिरफ्तार?

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस एवं एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई एजीटीएफ के कांस्टेबल मगनाराम की पुख्ता सूचना पर हुई। इनपुट था कि लंबे समय से वांछित अपराधी बनवारी लाल अपने पैतृक क्षेत्र बीकानेर में देखा गया है। सूचना मिलते ही एसपी ज्ञानचंद यादव व एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा के सुपरविजन और डीएसपी फूलचंद टेलर व एएसआई राकेश जाखड़ के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित कर बीकानेर रवाना की गई।

पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर दबोचा

पुलिस टीम जब बीकानेर के नोखा पहुंची तो पता चला कि आरोपी गांव के पास ही बस स्टैंड पर मौजूद है। जैसे ही बनवारी लाल ने पुलिस की गाड़ियां देखीं, उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन पहले से मुस्तैद एजीटीएफ और स्थानीय नोखा पुलिस की टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। दबोचे जाने के बाद आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना सिणधरी जिला बालोतरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अंग्रेजी शराब की खेप गुजरात सप्लाई करता था

गिरफ्तार आरोपी बनवारी लाल उर्फ अभिषेक का नेटवर्क काफी बड़ा है। वह पंजाब से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप फर्जी नंबर प्लेट लगे ट्रकों के जरिए गुजरात सप्लाई करता था। जुलाई 2023 में सिणधरी पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा था, जिसमें 924 कार्टन अवैध शराब और 183 कार्टन बीयर बरामद हुई थी। बनवारी लाल खुद ट्रक लोड करवाता था और ड्राइवर राजूराम के जरिए सप्लाई भेजता था। वह पिछले 3 सालों से लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। डीएसपी फूलचंद टेलर के नेतृत्व में अंजाम दी गई इस कार्रवाई में एएसआई राकेश जाखड़ कांस्टेबल मगनाराम (मुख्य सूचनाकर्ता), सुनील और सुमेर सिंह की विशेष भूमिका रही। एजीटीएफ अब प्रदेश के अन्य बड़े गैंगस्टरों और तस्करों की लिस्टिंग कर उनकी घेराबंदी में जुटी है।

ये भी पढ़ें: Kota में Delhi Mumbai Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौके पर मौत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular