Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान के बाद हिमाचल के दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका...

राजस्थान के बाद हिमाचल के दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगी दौरा

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिन प्रियंका गांधी राजस्थान का दौरा करने के बाद अब हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. मंगलवार को प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश पहुंची. इस दौरान प्रियंका गांधी ने मंडी और कुल्लू जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी. प्रियंका गांधी इन क्षेत्रों में जारी राहत एवं पुनर्वास संबंधी कार्यों का निरीक्षण भी करेंगी. इसके अलावा प्रियंका गांधी मनाली के आलू मैदान में बाढ़ पीड़ितों से संवाद भी करेंगी.

बारिश ने बरपाया हिमाचल में कहर

पिछले दिनों भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने 14 और 15 जुलाई को कुल्लू और मंडी जिलों में कहर बरपाया था. प्रियंका आज सुबह कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पहुंची. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं से फूल लिए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय उत्पादकों से सेब उत्पादन, परिवहन और बक्सों की दरों को लेकर चर्चा की.

अड़ाणी मामले को लेकर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने हाल हीं में आरोप लगाया था कि अडाणी समूह की खरीद मूल्य जारी करने के बाद हिमाचल प्रदेश में सेब की पेटियां एक तिहाई दरों पर बेची जा रही हैं. उन्होंने सवाल उठाया था कि प्रधानमंत्री उनके लिए कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं? प्रियंका के साथ इस दौरान राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे.

बाढ़ से अब तक 12,000 करोड़ रुपए का नुकसान

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राज्य में 24 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 11 सितंबर तक 8,679 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं, बारिश से संबंधित हादसों में 260 लोगों की जान चली गई. मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य में 12,000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular