Saturday, July 27, 2024
Homeदिल्लीचंद्रयान 3 पर अभिनेता प्रकाश राज ने कसा तंज, यूजर्स ने सुनाई...

चंद्रयान 3 पर अभिनेता प्रकाश राज ने कसा तंज, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 पर अभिनेता प्रकाश राज ने तंज कसा है जिसको लेकर अभिनेता प्रकाश राज को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अभिनेता प्रकाश राज ने ट्वीटर पर एक कार्टून शेयर करते हुए भारतीय चंद्रयान-3 पर कटाक्ष किया. इसके बाद यूजर्स ने अभिनेता प्रकाश राज को जमकर खरीखोटी सुनाई.

कार्टून के जरिए एसा क्या बोल गए प्रकाश राज

अभिनेता प्रकाश राज ने ट्विटर पर एक कार्टून शेयर किया. इस कार्टून में एक आदमी बनियान और लुंगी पहने हुए चाय डालता नजर आ रहा हैं. इस कार्टून को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज:- चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर”.

चंद्रयान-3 अपने आखिरी पड़ाव में

जैसे ही यह ट्वीट सामने आया तो अभिनेता प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा. ट्रोल किए जाने का सिलसिला अभी भी बरकरार हैं. ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं, बल्कि समस्त राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए’. तीसरे यूजर ने लिखा, ‘देशद्रोही हो क्या? यहां का खाते हो और यहीं का बुरा सोचते हो. चंद्रयान 3 सफल होगा. दरअसल इसरो के द्वारा यह बताया गया कि 23 अगस्त के दिन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग हो सकती हैं. हर भारतीय चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए प्रार्थना कर रहा हैं. चंद्रयान-3 से भारत को बड़ी उम्‍मीदें हैं. चंद्रयान-3 मिशन अपने आखिरी पड़ाव में है. इसरो के साथ-साथ पूरा देश इस दिन के लिए सांसें थामकर बैठा है. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments