Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsAap Candidate List: आप ने जारी की दूसरी लिस्ट, 20 उम्मीदवारों को...

Aap Candidate List: आप ने जारी की दूसरी लिस्ट, 20 उम्मीदवारों को उतारा चुनावी मैदान में, मनीष सिसोदिया की बदली सीट

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से चुनावी मैदार में उतारा है. हाल में पार्टी में शामिल हुए शिक्षाविद् अवध ओझा को पटपड़गंज से चुनाव में उतारा गया है. वर्तमान विधानसभा में यह सीट फिलहाल मनीष सिसोदिया के पास है.

किसे कहां से मिला टिकट ?

इस सूची में जितेंद्र सिंह शंटी (शाहदरा) सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू (तिमारपुर) के नाम भी हैं. ये हाल में भाजपा से आम आदमी पार्टी में आए थे. शंटी को वर्तमान आप विधायक और निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के स्थान पर टिकट दिया गया है. बिट्टू को पार्टी के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे की जगह प्रत्याशी बनाया गया है.

https://twitter.com/msisodia/status/1866022127062700348

आप पहले भी 11 उम्मीदवारों की जारी कर चुकी सूची

बता दें कि इससे पहले आप ने इस चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 11 प्रत्याशियों की घोषणा की थी. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के वास्ते फरवरी में चुनाव होने वाले हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image