Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsDelhi CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर...

Delhi CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर आप ने उठाए सवाल, कहा-‘पीएम मोदी 48 BJP विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं करते’

आप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास सरकार चलाने के लिए कोई विश्वसनीय चेहरा नहीं है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि 10 दिन बीतने के बाद भी बीजेपी ने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की घोषणा नहीं की, जिससे साफ है कि पीएम मोदी को अपने 48 विधायकों में किसी पर भरोसा नहीं है।

Delhi CM Face: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी को लेकर बीजेपी पर फिर से निशाना साधा और कहा कि पार्टी के पास सरकार चलाने के लिए कोई चेहरा नहीं है. आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में शासन के लिए एक विश्वसनीय नेता की कमी का आरोप लगाया.

दिल्ली में शासन के लिए कोई चेहरा नहीं : आतिशी

आतिशी ने कहा-”चुनाव परिणाम घोषित हुए 10 दिन हो चुके हैं. लोगों को लगा था कि भाजपा 9 फरवरी को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की घोषणा करेगी और तुरंत विकास कार्य शुरू कर देगी. लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि उनके पास दिल्ली में शासन के लिए कोई चेहरा नहीं है.”

‘PM मोदी 48 BJP विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं करते’

आतिशी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में चुने गए 48 भाजपा विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं और आरोप लगाया कि पार्टी के पास शासन के लिए कोई ‘विजन’ या योजना नहीं है. उन्होंने कहा, ”भाजपा ये अच्छे से जानती है कि उसे दिल्ली के लोगों को सिर्फ लूटना है. अगर उनके पास सरकार चलाने के लिए कोई सक्षम व्यक्ति नहीं है, तो वे लोगों के लिए कैसे काम करेंगे? ”

भाजपा ने जीती थी 48 सीट

हाल में संपन्न 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीट हासिल की, जबकि आप ने 22 सीट जीती. 5 फरवरी को मतदान के बाद 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए गए. भाजपा की जीत ने राष्ट्रीय राजधानी में आप के एक दशक के शासन को समाप्त कर दिया. 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीट जीती थीं, जबकि भाजपा सिर्फ 8 सीट जीत पाई थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular