Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsबांग्लादेश एयरफोर्स का एक ट्रेनर विमान स्कूल पर गिरा, 16 की मौत,...

बांग्लादेश एयरफोर्स का एक ट्रेनर विमान स्कूल पर गिरा, 16 की मौत, 70 घायल, हादसे के वक्त चल रही थी क्लास

बांग्लादेश की वायुसेना का एफ-7 बीजीआई ट्रेनर विमान ढाका के एक स्कूल पर गिरकर क्रैश हो गया, जिसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय क्लास चल रही थी। इसमें 100 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से 60 को बर्न इंस्टीट्यूट और 25 को उत्तरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कई बच्चों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, और एक वीडियो में घायलों को हाथ ठेले पर ले जाते देखा गया।

ढ़ाका। बांग्लादेश की वायुसेना का एक ट्रेनर विमान ढाका के स्कूल पर गिरने से क्रैश हो गया है। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। जब यह हादसा हुआ उस वक्त क्लास चल रही थी। बांग्लादेशी सेना ने वायुसेना के एफ-7 बीजीआई विमान के क्रैश होने की जानकारी दी है। यह विमान चीन में बना था।

इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। 60 घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया। वहीं, मामूली रूप से घायल 25 लोगों का उत्तरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायलों को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। कई घायल बच्चों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।

यूनुस सरकार ने आदेश दिए

हम्मद यूनुस सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए अस्पतालों और अधिकारियों को आदेश दिए हैं। उन्होंने घायलों की हर संभव मदद करने और हादसे की जांच कराने की बात कही है। दूसरी तरफ फायर सर्विस ने बताया है कि यह घटना दोपहर 1:18 बजे हुई और उनके यूनिट 1:22 बजे मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य में उत्तरा, टोंगी, पल्लबी, कूर्मिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल के आठ फायर स्टेशन के दल शामिल हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular