Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaबस खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने...

बस खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के नीलगिरि में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर रविवार को दुख जताया और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की. तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरि में शनिवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई

ट्वीट कर जताया दुख

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के कुन्नूर के पास बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

शनिवार को तेनकासी जाने वाली एक पर्यटक बस खाई में गिर गई थी, जिससे उसमें सवार आठ यात्रियों की की मौत हो गई थी. बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद बस खाई में जा गिरी थी. रविवार को एक और महिला की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई. पीड़ित इस पर्वतीय जिले में घूमने आए थे और जब वे घर लौट रहे थे, तब यह हादसा हो गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular