Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest NewsMyanmar में नौका डूबने से 7 लोगों की मौत, 30 से अधिक...

Myanmar में नौका डूबने से 7 लोगों की मौत, 30 से अधिक अब भी लापता, 30 को बचाया

बैंकॉक, म्यांमा में सैनिकों और लोकतंत्र समर्थक छापामार लड़ाकों के बीच लड़ाई से बचकर जा रहे लोगों की नाव अंडमान सागर में पलट जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग लापता हैं. बचाव कार्य में मदद कर रहे एक ग्रामीण के अनुसार, नाव से लगभग 30 लोगों को बचा लिया गया है. रविवार को क्यौक कार द्वीप से लगभग 70-75 लोग सवार होकर म्यांमा के दक्षिणी क्षेत्र तनिनथारी के निकटवर्ती तटीय शहर म्यीक जा रहे थे.

रवाना होने के 15 मिनट बाद पलट गई नाव

खचाखच भरी यह नौका रविवार रात 9.30 बजे क्यौक कार द्वीप से रवाना हुई और 15 मिनट बाद पलट गई. एक ग्रामीण ने एसोसिएटिड प्रेस को यह जानकारी दी. दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन ग्रामीण के अनुसार सामान्यत: 30 से 40 यात्रियों की क्षमता वाली यह नाव लोगों और सामान से खचाखच भरी थी और समुद्र में तेज लहरें उठ रही थीं.

करीब एक सप्ताह से चल रही लड़ाई

बता दें कि क्यौक कार म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून से लगभग 520 किलोमीटर दक्षिण में है. इसके पास म्यांमा की सेना और लोकतंत्र समर्थक गुरिल्लाओं के बीच लड़ाई चल रही है. ग्रामीण ने बताया कि नाव पर सवार अधिकतर यात्री वहीं से आए थे, जहां करीब एक सप्ताह से लड़ाई चल रही थी. म्यांमा में फरवरी 2021 में सेना द्वारा आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को हटाने के बाद से हिंसा का माहौल है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular