Thursday, May 21, 2026
Homeदिल्लीसंसद का 5 दिवसीय विशेष सत्र, 10 बिल हो सकते हैं पेश

संसद का 5 दिवसीय विशेष सत्र, 10 बिल हो सकते हैं पेश

नई दिल्ली। गुरुवार को  संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाजा जाएगा. इस सत्र में 10 महत्वपूर्ण बिल पास होने का संभावना है साथ ही इस सत्र को 5 बैठकों के साथ बुलाया जा रहा है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा. इसमें 5 बैठकें होंगी.  पार्लियामेंट का यह 5 दिवसीय विशेष सत्र नए संसद भवन में होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संसद के इस विशेष सत्र में 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे. प्रह्लाद जोशी ने लिखा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार कर रहा हूं. 

मानसून सत्र में विपक्ष लाया था पीएम मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

संसद के मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. संसद के मानसून  सत्र की कार्यवाही 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चली थी. मानसून सत्र के दौरान संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर जमकर हंगामा हुआ था. विपक्षी दलों ने मणिपुर के मुद्दे पर सदन में चर्चा और पीएम मोदी के बयान की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया था. इस दौरान सदस्यता बहाल होने के बाद मानसून सत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जमकर घेरा था. राहुल गांधी ने अपने भाषण में मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी सहित पूरी केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया था. वहीं मानसून सत्र के आखिरी दिन पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में जवाब दिया था. सदन में संख्या बल कम होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular