Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRajasthan News: संगरिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार...

Rajasthan News: संगरिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 की मौत

Rajasthan Accident News: हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में भीषण सड़क हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

Rajasthan News: प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया इलाके में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा नगराना टोल प्लाजा के पास हुआ, यहां ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

ट्रक के नीचे घुसी कार

जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार ट्रक के नीचे घुस गई, हादसे की सूचना मिलते ही संगरिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला गया और तुरंत संगरिया अस्पताल पहुंचाया गया।

3 युवकों की मौत

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही संगरिया सीओ करण सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। संगरिया सीओ करण सिंह ने कहा कि हादसे पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने के बाद युवकों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पुनीत, कृष्ण और दयाराम के रूप में हुई है। शवों को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: JSSC Teacher Recruitment 2025: झारखंड में टीचर की निकली बंपर भर्ती, 1 लाख 12 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें जरूरी डिटेल्स

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular