Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsSukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच...

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, ऑपरेशन अब भी जारी

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में DRG की टीम ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है. यह मुठभेड़ भेज्जी और चिंतागुफा इलाके के पर्वतीय क्षेत्र में हुई. एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है.

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए. पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की एक टीम की सुबह भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में नक्सलियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई जब टीम क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

मौके से हथियार, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री बरामद की गई है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, जवान मौके पर डटे हुए हैं. रुक-रुककर फायरिंग की खबरें आ रही हैं. पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सली मारे गए हैं.

इस साल अब तक 262 नक्सली ढेर

नक्सलियों के खिलाफ इस हालिया कार्रवाई के साथ इस वर्ष छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ों में अब तक 262 नक्सली मारे जा चुके हैं. इनमें से 233 नक्सली बस्तर संभाग में मारे गए जिसमें सुकमा सहित 7 जिले शामिल हैं जबकि 27 अन्य गरियाबंद जिले में मारे गए जो रायपुर संभाग में आता है. दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: गर्दन की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल, दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, जानें अपडेट

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image