Friday, November 13, 2026
HomeLatest Newsभुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे,कोई...

भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे,कोई हताहत नहीं,रेलवे की टीमें पहुंची मौके पर

भुवनेश्वर, ओडिशा में भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी के कम से कम 2 डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे की टीमें ट्रैक बहाली के काम के लिए मौके पर पहुंच गई हैं.उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बे निचली लाइन पर बेपटरी हुए, इसलिए मध्य और ऊपरी लाइन पर ट्रेन परिचालन सुचारु है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image