Saturday, May 23, 2026
HomeLatest Newsमोदी सरकार ने 10 वर्षों में 17 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया,...

मोदी सरकार ने 10 वर्षों में 17 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया, विकसित भारत योजना से 4 करोड़ और मिलेंगे : मनसुख मांडविया

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में बताया कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने 17 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। आगामी पांच वर्षों में "विकसित भारत रोजगार योजना" के तहत चार करोड़ नए रोजगार सृजन का लक्ष्य है, जिसके लिए दो लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कृषि, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत की बेरोजगारी दर 3.2% बताई गई।

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 10 वर्ष के दौरान 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां तथा रोजगार मिले, वहीं विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पांच साल में चार करोड़ से अधिक रोजगार निर्माण की योजना है।

उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में चार करोड़ रोजगार का सृजन किया जाएगा। रूचि वीरा ने सवाल किया था कि क्या सरकार की स्थायी रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कोई विशेष योजना है? इसके उत्तर में मांडविया ने कहा, ‘‘पिछले 10 साल में मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार का निर्माण हुआ। पिछले 16 महीनों में ही 11 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया।’’

उन्होंने सदन को बताया, ‘‘संप्रग सरकार के 10 साल के कार्यकाल में केवल तीन करोड़ रोजगार का निर्माण हुआ था। लेकिन रिजर्व बैंक के आकलन के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में पिछले 10 साल में 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां एवं रोजगार प्राप्त हुए। उनके अनुसार, मोदी जी ने आने वाले पांच साल में रोजगार सृजन के लिए कार्य योजना बनाई हैं।

मांडविया ने कहा कि आने वाले पांच साल में चार करोड़ से अधिक रोजगार का निर्माण करने के लिए दो लाख करोड़ रुपये की विकसित भारत रोजगार योजना की घोषणा की गई है। मंत्री के अनुसार, युवाओं को स्थायी रोजगार मिले, उसके लिए मोदी सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रयास किया है। मंत्री ने कहा, मुझे खुशी है कि देश के कृषि क्षेत्र में रोजगार निर्माण 19 प्रतिशत हो गया है जो पूर्व की कांग्रेस सरकार में नकारात्मक स्थिति में था। मोदी सरकार में विनिर्माण क्षेत्र में 15 प्रतिशत रोजगार निर्माण हुआ है तथा सेवा क्षेत्र में 36 प्रतिशत रोजगार निर्माण हो रहा है।उन्होंन कहा, भारत में बेरोगजारी दर 3.2 प्रतिशत है जो विकसित देशों के बराबर या उनसे कम है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular