Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsजम्मू-कश्मीर, आतंकवाद सहित इन सभी मुद्दा पर भारत से बातचीत करने को...

जम्मू-कश्मीर, आतंकवाद सहित इन सभी मुद्दा पर भारत से बातचीत करने को तैयार है PAK : शहबाज शरीफ

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान सरकार के होश उड़ गए थे। भारत की कार्रवाई के बाद हालात यह हैं पाकिस्तान अब भारत से बातचीत करने के लिए दुनियाभर में गिड़गिड़ा रहा है।

इस्लामाबाद। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान सरकार को अपनी औकात का पता चल चुका है। भारत की कार्रवाई के बाद हालात यह हैं पाकिस्तान अब भारत से बातचीत करने के लिए दुनियाभर में गिड़गिड़ा रहा है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भारत के साथ सार्थक वार्ता के लिए तैयार है।

शरीफ ने यह विचार मंगलवार को सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान व्यक्त किए है। यह बातचीत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के करीब दो महीने बाद हुई है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

भारत के साथ सार्थक बातचीत तैयार : शहबाज शरीफ

‘रेडियो पाकिस्तान’ के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बातचीत के दौरान कहा कि ‘पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, जल, व्यापार और आतंकवाद सहित सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ सार्थक बातचीत करने के लिए तैयार है।’ इस बीच, शरीफ और सऊदी नेता ने पश्चिम एशिया के मौजूदा घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने उठाए कई कदम

पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया और पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियां रोकने जैसे कदम उठाए। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तानी इलाकों में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था। इस हमले के बाद चार दिनों तक संघर्ष जारी रहा, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के बाद थम गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular