Saturday, October 5, 2024
Homeताजा खबरसोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने के पीछे क्या है कांग्रेस...

सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने के पीछे क्या है कांग्रेस की असल रणनीति ?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और 6 बार की लोकसभा सांसद सोनिया गांधी का इस बार उच्च सदन में जाना तय हो गया है,
वह राजस्थान से आज दाखिल करेंगी नामांकन,सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव न लड़ने की स्थिति में जो रायबरेली सीट खाली होगी उससे प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है,सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने और राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंचने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं

आखिर क्यों लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहीं सोनिया गांधी ?

सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव न लड़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह है उनकी उम्र और अस्वस्थता. वह रायबरेली नहीं जा पा रही हैं. हाल ही में उन्होंने रायबरेली के कार्यकर्ताओं को संदेश भेजा था कि न तो वह संसदीय क्षेत्र में जा पा रही हैं और न ही वहां के लेागों से मिल पा रही हैं,इसलिए उनका जमीर गंवारा नहीं कर रहा कि वह फिर यहां से लोकसभा चुनाव लड़ें। वहीं एक अन्य वजह राहुल गांधी की चाहत है, दरअसल राहुल गांधी नहीं चाहते कि वो खुद, सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी यानी परिवार के तीनों सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ें,राहुल गांधी का मानना है कि इससे जनता के बीच अच्छा संदेश नहीं जाएगा.

सोनिया गांधी आखिर राजस्थान से ही क्यों जा रही राज्यसभा ?

सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने के पीछे कांग्रेस की सबसे अहम रणनीति यह है कि कांग्रेस नहीं चाहती की बीजेपी लगातार तीसरे चुनाव में राज्य की सभी सीटें जीत जाए ,पार्टी का मानना है कि सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट करने में इसका फायदा होगा।

रायबरेली से सोनिया की जगह प्रियंका लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

राज्यसभा जाने की स्थिति में इस बात की प्रबल संभावना है कि सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ें. सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा. अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी के इस बार चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments