Wednesday, November 11, 2026
HomeLatest NewsPM Modi के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने 'बेरोजगार दिवस' के रूप...

PM Modi के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने ‘बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया, चौराहे पर लगाए चाय-पकोड़े के स्टॉल

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारतीय युवा कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौराहों पर चाय-पकौड़े के स्टॉल लगाकर सांकेतिक विरोध जताया और स्टॉल को काले गुब्बारों से सजाया। युवा कांग्रेस ने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य यह दिखाना है कि आज देश में बड़ी संख्या में शिक्षित युवा बेरोजगारी के चलते चाय-पकौड़े बेचने को मजबूर हैं।

PM Modi Birthday: भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया और बेरोजगारी के मुद्दे पर सांकेतिक विरोध जताते हुए चाय-पकौड़े का स्टॉल लगाया.

चौराहों पर लगाए चाय-पकोड़े के स्टॉल

युवा कांग्रेस की ओर से जारी रिलीज के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए चाय-पकोड़े की दुकान लगाई और उन्हें काले गुब्बारों से सजाया. इसके पीछे मुख्य मकसद ये दिखाना था कि आज देश के युवा डिग्री होने बावजूद चाय और पकोड़े की दुकान लगाने पर मजबूर हैं.’

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बात

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, ’50 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है. राहुल गांधी जी ने साबित कर दिया है और हम आज फ़िर से दोहराते हैं कि मोदी जी ‘वोट चोर’ हैं, ‘नौकरी चोर’ भी हैं.’

उन्होंने आगे कहा, मोदी जी ने देश के युवाओं से हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, उस हिसाब से आज देश में 16 करोड़ युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए था, पर असलियत यह है 16 करोड़ युवाओं को रोजगार तो नही मिला पर 22 करोड़ लोगों के आवेदन जरूर आए.’

ये भी पढ़ें: ‘पलक झपकते ही पाकिस्तान घुटनों पर आया’, MP के धार में पीएम मोदी बोले-‘ कल ही एक आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image