Sunday, April 26, 2026
HomeLatest Newsयूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल और इंटर में...

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल और इंटर में सीतापुर की प्राची और शुभम ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट जारी हो चुका है। 10वीं क्लास में 89.55% छात्र पास हुए हैं, इनमें 93.40% लड़कियां और 86.05 लड़के शामिल हैं। 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं अगर 12वीं बोर्ड रिजल्ट की बात करें तो इंटर बोर्ड का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% रहा है, जिसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के शामिल हैं। 12वीं में सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज मुख्यालय से निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) एवं यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव एवं सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित किए। नतीजे जारी करने के साथ-साथ यूपीएमएसपी ने ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर लिंक भी एक्टिव कर दिया है। उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं में इस वर्ष 29 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) में ओवरऑल पास प्रतिशत: 89.55%
लड़कियों पास प्रतिशत: 93.40%
लड़कों का पास प्रतिशत: 86.05%
लडकों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत 7.35 प्रतिशत अधिक रहा है

स्थानटॉपर्स के नाम (2024)प्रतिशत
पहलाप्राची निगम98.50
दूसरादीपिका सोनकर98.33
तीसरानव्या सिंह98.00
तीसरास्वाति सिंह98.00
तीसरादिपांशी सिंह सेंगर98.00
तीसराअर्पित तिवारी98.00
चौथावैष्णवी97.83
चौथाइशिका97.83
चौथाराज सिंह97.83
चौथादीपिका देवी97.83
पांचवानमिता वर्मा97.67
पांचवाअंशिका वर्मा97.67
पांचवासोनम पाठक97.67
पांचवाअंशु97.67
पांचवाचाहत पटेल97.67
पांचवायमुना प्रसाद97.67
पांचवाउबेद97.67
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular