Monday, March 2, 2026
Homeताजा खबरWFI Protest : रेसलर बजरंग पूनिया के बाद गूंगा पहलवान ने भी...

WFI Protest : रेसलर बजरंग पूनिया के बाद गूंगा पहलवान ने भी की पद्मश्री अवॉर्ड लौटने घोषणा, कहा- बहन और देश की बेटी के सम्मान के लिए ऐसा किया

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह बबलू की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। उनके अध्यक्ष बनने के बाद से ख्यात नाम पहलवानों से उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ओलंपियन साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के बाद एक ओर रेसलर वीरेन्द्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने उनको मिले पद्मश्री सम्मान को लौटाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने
अपने एक्स हैंडल पर इस बात की घोषणा की। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कहा कि वे अपनी बहन और देश की बेटी के सम्मान के लिए पद्मश्री लौटा देंगे। साथ ही शीर्ष खिलाड़ियों के भी अपील की कि ने भी अपना निर्णय लें।

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी संजय सिंह के विरोध में पहवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद बजरंग पूनिया ने साक्षी के समर्थन में अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का फैसला किया। अब ‘गूंगा पहलवान’ के नाम से प्रसिद्ध वीरेंद्र सिंह ने भी साक्षी मलिक का समर्थन किया है।

वीरेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि

वीरेंद्र सिंह ने अपनी पोस्ट में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा को टैग किया। उन्होंने अपील की कि देश के सबसे उच्च खिलाड़ी इस पर अपना निर्णय लें। बता दें कि वीरेंद्र सिंह ने डेफलिंपिक में भारत के लिए 3 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उन्हें 2021 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री पुरस्कार मिला था।

नए अध्यक्ष के विरोध में उतरे हैं पहलवान

पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के चुनाव जीतने के बाद से प्रेस कॉन्फेंस कर साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बता दें कि पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों का शोषण करने का आरोप लगाया था और करीब 40 दिन तक विरोध प्रदर्शन चला था। तब पहलवानों ने कुश्ती संघ में महिलाओं की भागीदारी की मांग की थी।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular