Saturday, July 6, 2024
Homeजेआईजे स्पेशलदुनिया के 10 सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे देश, जानें भारत किस नंबर पर...

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे देश, जानें भारत किस नंबर पर…

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) द्वारा हर साल दुनिया के सबसे पढ़े-लिखे देशों की रैंकिग जारी की जाती है। तो चलिए हम आपको बताते है पूरे विश्व में कौन से वो 10 देश है, जो सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे देशों में पहला नाम आता है दक्षिण कोरिया का, ओईसीडी की रिपोर्ट के अनुसार यहां 69% लोग पढ़े लिखे है। वहीं बात करें दूसरे स्थान की, तो दूसरा स्थान कनाडा ने हासिल किया है। ओईसीडी की रिपोर्ट में कनाडा को 66% स्कोर मिला है। इस लिस्ट में तीसरा स्थान जापान को मिला है. जापान का स्कोर ओईसीडी की रिपोर्ट में 64% है। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर दो देशों को जगह मिली है। लक्ज़मबर्ग और आयरलैंड, दोनों ने ही ओईसीडी की इस रिपोर्ट में चौथा स्थान हालिस किया है। दोनों ही देशों को 63% स्कोर मिला है। वहीं, ओईसीडी की रिपोर्ट में रूस 5वें नंबर पर रहा। रूस ने 62% स्कोर हासिल किया है।

इस लिस्ट में छठे स्थान पर दो देशों को जगह मिली है। लिथुआनिया और यूके, दोनों ने ही ओईसीडी की इस रिपोर्ट में छठा स्थान हालिस किया है। दोनों ही देशों को 57% स्कोर मिला है। सबसे पढ़े लिखे देशों की लिस्ट में 7वां स्थान प्राप्त करने वाले भी दो देश है। नीदरलैंड और नॉर्वे, दोनों ने ही 55% स्कोर हासिल किया है। बात करें इस लिस्ट में 8वें स्थान की तो ऑस्ट्रेलिया को 54% के साथ यह जगह हासिल हुई है। इस लिस्ट में 9वां स्थान प्राप्त करने वाला देश है स्विट्ज़रलैंड। स्विट्ज़रलैंड ने 52% के स्कोर के साथ इस लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है। जिस देश को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है, उसका नाम संयुक्त राज्य अमेरिका है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 51% के स्कोर के साथ इस लिस्ट में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

अब आपको बताते है भारत में कितने % लोग पढ़े लिखे है। ओईसीडी की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 21% लोग पढ़े लिखे है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments