Wednesday, February 4, 2026
HomePush NotificationWorld Cancer Day: कैंसर इलाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साबित हो...

World Cancer Day: कैंसर इलाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साबित हो रहा गेमचेंजर, बीमारी की प्रारंभिक स्तर पर हो पा रही पहचान

World Cancer Day: कैंसर के इलाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से गेम चेंजर बन रहा है। एआई की मदद से बीमारी की शुरुआती और सटीक पहचान संभव हो रही है, जिससे इलाज अधिक प्रभावी बन रहा है।

जयपुर। कैंसर के निदान और उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। एआई-आधारित तकनीकों की मदद से बीमारी की पहचान अधिक प्रारंभिक और सटीक स्तर पर संभव हो पा रही है, वहीं ट्रीटमेंट प्लानिंग और मॉनिटरिंग भी पहले से अधिक प्रभावी हो रही है।

AI कैंसर उपचार में बन रहा मददगार

भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट के डॉ. नरेश जाखोटिया ने बताया कि आधुनिक रेडिएशन थेरेपी में उपचार की योजना बनाते समय ट्यूमर की स्थिति, उसका आकार और आसपास के संवेदनशील अंगों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाता है। उन्नत प्लानिंग और विश्लेषण प्रणालियों की सहायता से रेडिएशन को अत्यंत सटीक रूप से लक्षित किया जा सकता है, जिससे उपचार की प्रभावशीलता बढ़ती है और स्वस्थ ऊतकों को अनावश्यक क्षति से बचाया जा सकता है। उनके अनुसार, इस प्रकार की सटीकता से मरीजों की सहनशीलता बेहतर होती है और उपचार के दौरान तथा बाद की जटिलताओं में कमी आती है।

सेल आधारित थेरेपी से खुली नई संभावनाएं

बीएमसीएच के CAR-T सेल थेरेपी विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश सिंह शेखावत ने बताया कि रक्त कैंसर के उपचार में सेल-आधारित थेरेपी ने नई संभावनाएं खोली हैं। मरीज की रोग-स्थिति, पूर्व उपचार प्रतिक्रिया और जैविक प्रोफ़ाइल के आधार पर उपचार रणनीति तय करना अब अधिक प्रभावी रूप से संभव हो पा रहा है, जिससे जटिल मामलों में भी बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

आधुनिक तकनीकें चिकित्सकों के अनुभव और निर्णय-क्षमता को और अधिक मजबूत बनाती हैं। इससे समय पर निदान, उपचार का सही चयन और निरंतर मॉनिटरिंग संभव हो पाती है, जो कैंसर देखभाल की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad 3 Sisters Suicide: ऑनलाइन गेमिंग ने छीन ली तीन जिंदगियां ! 9वीं मंजिल से कूदी नाबालिग सगी बहनें

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular