Tuesday, November 17, 2026
HomeLatest NewsHanumangarh Bus Accident: हनुमानगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ट्रोले से टकराई,...

Hanumangarh Bus Accident: हनुमानगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ट्रोले से टकराई, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Hanumangarh Bus Accident: हनुमानगढ़ में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक निजी बस ट्रोले से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को Rawatsar Hospital में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Hanumangarh Bus Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक निजी बस सामने से आ रहे ट्रोले से टकरा गई. भिड़त इतनी जोरदार थी की बस सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रावतसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जिनमें से कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

उपखंड अधिकारी ने हादसे को लेकर दी ये जानकारी

रावतसर के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे बरमसर गांव के पास हुआ. जहां यात्री बस एक अन्य वाहन से टकरा गई. यह बस गंगानगर से जयपुर आ रही थी और तभी सामने से आ रहे एक भारी वाहन से टकरा गई.

उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. 3 घायलों को हनुमानगढ़ रैफर किया गया है। वहीं 4-5 लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और मृतकों की पहचान की जा रही है.

हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक

हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-‘हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होना बेहद दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं उनके शोकाकुल परिजनों को धैर्य तथा हिम्मत प्रदान करें. घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

ये भी पढ़ें: Jaipur Airport पर आज से 4 घंटे का नोटम लागू, ये फ्लाइट्स कैंसिल, इनका बदला समय

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image