Monday, March 16, 2026
HomeजयपुरWinter in Rajasthan : फतेहपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज...

Winter in Rajasthan : फतेहपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, माउंट आबू में पारा माइनस में

जयपुर। राजस्थान में सर्दी जोर पकड़ने लगी है, जहां सीकर का फतेहपुर पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार फतेहपुर में रात का तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं सीकर और चुरू में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.0 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह बीती रात न्यूनतम तापमान संगरिया (हनुमानगढ़) में 7.1 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, सिरोही में 8.7 डिग्री, गंगानगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य स्थानों की बात की जाए तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस (जैसलमेर) और 15.8 डिग्री सेल्सियस (धौलपुर) में रहा।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular