Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsTrump Tariff On China: क्या रूसी तेल खरीदने को लेकर चीन पर...

Trump Tariff On China: क्या रूसी तेल खरीदने को लेकर चीन पर भी लगेगा कोई टैरिफ ? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कही ये बात

JD Vance on Trump Tariff On China: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर चीन पर टैरिफ लगाने का अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। वेंस के मुताबिक, चीन पर शुल्क लगाने का मामला जटिल है क्योंकि अमेरिका-चीन संबंध कई अन्य मुद्दों को भी प्रभावित करते हैं, जिनका रूस से सीधे तौर पर संबंध नहीं है।

Trump Tariff On China: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर चीन पर शुल्क लगाने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है क्योंकि चीन के साथ अमेरिका के संबंध ऐसी कई चीजों को प्रभावित करते हैं जिनका रूसी स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है.’ वेंस ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ से कहा, ‘राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस बारे में सोच रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया है.

रूसी तेल खरीदने पर चीन पर क्यों नहीं लगा टैरिफ

वेंस से पूछा गया था कि ट्रंप भारत जैसे देशों पर रूसी तेल खरीदने के लिए भारी शुल्क लगा रहे हैं तो क्या अमेरिका चीन पर भी इसी तरह के शुल्क लगाएगा क्योंकि चीन भी रूस से तेल खरीदता है.वेंस ने कहा, ‘जाहिर है कि चीन का मुद्दा थोड़ा अधिक जटिल है क्योंकि चीन के साथ हमारे रिश्ते कई ऐसी अन्य चीजों को प्रभावित करते हैं जिनका रूसी स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं और निश्चित रूप से वह उचित समय पर इस पर निर्णय लेंगे.’

रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका ने भारत पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ

अमेरिका ने शुरुआत में भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया था. इसके बाद ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद के लिए दिल्ली पर पिछले सप्ताह 25 प्रतिशत का और शुल्क लगा दिया जिससे भारत पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया जो दुनिया में किसी भी देश पर अमेरिका द्वारा लगाए गए सबसे अधिक शुल्कों में से एक है. अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा. भारत ने इस कदम को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है.

ये भी पढ़ें: Jagdeep Dhankhar: ‘पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ हुआ क्या है, वह कहां हैं ?’ संजय राउत ने अमित शाह को पत्र लिखकर उठाए सवाल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular