Monday, March 16, 2026
HomePush NotificationWest Asia Crisis : निर्यातकों के लिए सहायता उपायों की जल्द घोषणा...

West Asia Crisis : निर्यातकों के लिए सहायता उपायों की जल्द घोषणा करेगी सरकार, जानें क्या है पूरा मामला?

राजेश अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित निर्यातकों के लिए सरकार जल्द सहायता उपाय घोषित करेगी। बढ़ती ढुलाई और बीमा लागत से व्यापार प्रभावित हुआ है। होरमुज़ जलडमरूमध्य में बाधा के कारण बंदरगाहों पर लौटे निर्यात माल के प्रबंधन के लिए नए नियम भी जारी किए गए हैं।

West Asia Crisis : नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय पश्चिम एशिया में जारी संकट से निपटने के लिए निर्यातकों की मदद को जल्द ही कुछ सहायता उपायों की घोषणा कर सकता है।वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि विभाग इस सप्ताह के भीतर इन कदमों की विस्तृत जानकारी साझा करेगा।

पश्चिम एशिया तनाव से प्रभावित भारतीय निर्यात

माना जा रहा है कि ये उपाय मुख्य रूप से बीमा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हो सकते हैं। पिछले महीने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के कारण पश्चिम एशिया में जहाजों और विमानों की आवाजाही बुरी तरह बाधित हुई है। इस तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे निर्यातकों के लिए समुद्री और हवाई माल ढुलाई के साथ-साथ बीमा प्रीमियम की लागत भी काफी बढ़ गई है।

वित्त वर्ष 2024-25 में पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात 58.8 अरब डॉलर रहा था। सूखे मेवे, फल और सब्जियों जैसे क्षेत्रों के निर्यातकों का कहना है कि युद्ध के कारण कारण उनकी खेप प्रभावित हुई है। सचिव ने बताया कि एक अंतर-मंत्रालयी समूह दैनिक आधार पर स्थिति की निगरानी कर रहा है।

सीमा शुल्क विभाग ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने और समुद्री मार्गों में बाधा के कारण भारतीय बंदरगाहों पर वापस आने वाले निर्यात माल के प्रबंधन के लिए नियम भी जारी किए हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular