Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather: राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में फिर तेज गर्मी पड़ने की...

Rajasthan Weather: राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में फिर तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी, 8 से 10 जून को 46 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में एक बार फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों, विशेष रूप से बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून के बीच तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में फिर तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है जहां शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 3 से 4 दिन मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा.

बीकानेर संभाग में 45-46 डिग्री तक पहुंच सकता पारा

इसके अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज किए जाने व कहीं-कहीं भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है. इसी तरह बीकानेर संभाग व आसपास के इलाकों में 8 से 10 जून के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं.

बीते 24 घंटों में सपोटरा करौली में सर्वाधिक बारिश

शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई. सर्वाधिक बारिश सपोटरा (करौली) में 9.0 मिलीमीटर हुई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.4 डिग्री दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना लगभग 28 साल बाद पूरी तरह चालू हुई, 1997 में हुई थी शुरुआत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image