Saturday, May 30, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentगुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की आंखों से...

गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की आंखों से छल्के आंसू, अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया हौसला, कही ये बात

वैभव सूर्यवंशी गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में 96 रन की शानदार पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को जीत नहीं दिला सके। टीम की हार के बाद युवा खिलाड़ी बेहद भावुक नजर आए. जिसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने उनका हौंसला बढ़ाया।

Vaibhav Sooryavanshi Emotional: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स का सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बावजूद टीम की हार के बाद वैभव मैदान पर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस भावुक पल ने फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी प्रभावित किया.

अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया वैभव सूर्यवंशी का हौंसला

वैभव के प्रदर्शन और उनकी भावनाओं को देखकर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी हौसला अफजाई की. उन्होंने लिखा, “सूर्यवंशी… 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्य. इस उम्र में तो हम बंटो और गुल्ली-डंडा तक भी ठीक से नहीं खेल पाते थे.”

अमिताभ की पोस्ट पर फैंस ने भी दी प्रतिक्रियाएं

अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई और फैंस ने भी युवा बल्लेबाज के समर्थन में जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, “राजस्थान रॉयल्स हार गई, लेकिन वैभव सूर्यवंशी पूरे टूर्नामेंट के असली विजेता बनकर उभरे हैं.” वहीं एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि इतनी कम उम्र में जिस तरह का आत्मविश्वास और प्रतिभा वैभव ने दिखाई है, वह भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की झलक है.’ वहीं एक फैन ने लिखा- आज राजस्थान रॉयल्स की हार का एकमात्र अफसोस यह है कि हमें वैभव सूर्यवंशी की एक और शानदार पारी देखने को नहीं मिलेगी.

हार के बाद काफी निराश दिखे वैभव सूर्यवंशी

मैच में राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए. युवा बल्लेबाज ने दबाव भरे मुकाबले में 47 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वह अपनी टीम को फाइनल तक नहीं पहुंचा सके. हार के बाद मैदान पर उनकी आंखें नम हो गईं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए.

IPL 2026 में वैभव ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दिग्गज गेंदबाजों को भी परेशान किया और पूरे सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन किया. क्वालीफायर में भी उन्होंने गुजरात टाइटंस के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए, हालांकि वह शतक से मात्र 4 रन दूर रह गए.

ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर ने बताया, भारत उकसावे को अब बर्दाश्त नहीं करेगा’, पासिंग आउट परेड में बोले सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image