Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsRoad Accident : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा,विवाह समारोह से...

Road Accident : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा,विवाह समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी,हादसे में 4 लोगों की मौत,4 घायल

देहरादून, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार 2 सगे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए.पुलिस के अनुसार, एंचोली थाना क्षेत्र में अडोली के पास हुई दुर्घटना का शिकार सभी व्यक्ति एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहे थे.हादसे के वक्त बोलेरो में 8 लोग सवार थे.

पुलिस के मुताबिक,सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने 4 घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवा दिया था.एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना में मारे गए चारों लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाला.

मृतकों की हुई शिनाख्त

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पवन कुमार (40), अंगद कुमार (34), अजय कुमार (32) और कैलाश कुमार (48) के रूप में हुई है.पुलिस ने बताया कि पवन और अंगद दोनों सगे भाई थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image