Saturday, March 21, 2026
HomePush NotificationIsrael Iran Conflict Update : अमेरिका ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल...

Israel Iran Conflict Update : अमेरिका ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाया, जानें क्यों लिया बड़ा फैसला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बढ़ती तेल कीमतों को काबू करने के लिए समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध एक महीने के लिए हटाने का फैसला किया है, जो 19 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस बीच ईरान और इजराइल के बीच हमले तेज हो गए हैं, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है और बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है।

Israel Iran Conflict Update : फ्लोरिडा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने के प्रयासों के तहत उस ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाएगा जो समुद्र में फंसा है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह घोषणा की। यह छूट शुक्रवार तक जहाजों पर लद चुके ईरानी तेल पर लागू होगी और 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। इससे पहले ईरान ने शुक्रवार को दुनिया भर के मनोरंजन और पर्यटन स्थलों को भी अपने जवाबी हमलों के तहत निशाना बनाने की धमकी दी थी, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में और अधिक युद्धपोत और मरीन भेजने की घोषणा की थी।

कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका प्रशासन वास्तव में इस क्षेत्र में सैन्य अभियानों को ‘‘समाप्त करने’’ पर विचार कर रहा है। उनकी यह पोस्ट तेल की कीमतों में और उछाल आने के बाद आयी, जिससे अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आयी। ये विरोधाभासी संदेश ऐसे समय में आए हैं जब युद्ध के समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे।

ईरान ने ऐसे वक्त में इजराइल तथा पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में ऊर्जा स्थलों पर और हमले किए हैं जब ईद मनायी जा रही है जबकि ईरानी लोगों द्वारा फारसी नव वर्ष नवरोज मनाए जाने के बीच इजराइल ने भी तेहरान में हवाई हमले किए हैं। ईरान के हमलों से तेल की आपूर्ति बाधित हो रही है और पश्चिम एशिया के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी खाद्य और ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

युद्ध के अंत की कोई उम्मीद नहीं

अमेरिका और इजराइल ने युद्ध के लिए बदलते तर्क दिए हैं, कुछ का कहना है कि वे ईरान के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए विद्रोह भड़काना चाहते हैं तो कुछ का कहना है कि वे उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को खत्म करना चाहते हैं। ऐसे किसी विद्रोह के कोई सार्वजनिक संकेत नहीं मिले हैं और युद्ध के अंत की कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular