Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsUS Government Shutdown: अमेरिका में शटडाउन जारी, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच...

US Government Shutdown: अमेरिका में शटडाउन जारी, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच नहीं बन पाई सहमति, सरकारी कर्मचारियों की छंटनी शुरू

US Government Shutdown : अमेरिका में संघीय सरकार का शटडाउन अब छठे दिन में पहुंच गया है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के बीच समझौता नहीं हो पाने के कारण हालात और गंभीर हो रहे हैं।

US Government Shutdown: अमेरिका में संघीय सरकार के 6 दिन से जारी ‘शटडाउन’ को खत्म करने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के बीच गतिरोध बना हुआ है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इसके कारण सरकारी कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो चुकी है और उन्होंने डेमोक्रेट्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. ट्रंप प्रशासन का मानना है कि शटडाउन के दौरान सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर बजट पर अधिक नियंत्रण पाया जा सकता है.

डेमोक्रेट्स बहुत सारी नौकरियों को नुकसान पहुंचा रहे: ट्रंप

रविवार रात जब ट्रंप से पूछा गया कि संघीय कर्मचारियों को कब निकाला जाएगा, जैसा कि उन्होंने धमकी दी है, तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘यह अभी हो रहा है और यह सब डेमोक्रेट्स की वजह से हो रहा है. उन्होंने कहा, डेमोक्रेट्स बहुत सारी नौकरियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.’ ट्रंप ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि किन एजेंसियों में कटौती की जाएगी.

शटडाउन खत्म करने को लेकर नहीं बन पाई सहमति

अमेरिका में फिलहाल ‘शटडाउन’ लागू है, जिसमें सरकारी वित्तपोषण पर रोक है. ‘शटडाउन’ को खत्म करने के लिए संसद के दोनों सदनों, सीनेट और प्रतिनिधि सभा में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई है. डेमोक्रेटिक पार्टी स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी जारी रखने की मांग कर रही है, जबकि ट्रंप मौजूदा खर्च के स्तर बनाए रखना चाहते हैं. उनका तर्क है कि नौकरियों और परियोजनाओं पर खतरे के चलते डेमोक्रेट्स अंततः झुकेंगे. इस राजनीतिक टकराव के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है.

‘रिपब्लिकन नेताओं के साथ कोई बातचीत नहीं हुई’

डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने कहा कि पिछले सोमवार के बाद से रिपब्लिकन नेताओं के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने ट्रंप पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया. वहीं, सदन के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन राष्ट्रपति ऐसा नहीं चाहते.

डेमोक्रेटिक सीनेटर एडम शिफ ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी खत्म होने से लाखों अमेरिकियों के लिए इलाज महंगा हो जाएगा। उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर कांग्रेस द्वारा स्वीकृत वित्त पोषण रोकने का भी आरोप लगाया. बता दें कि जब तक दोनों दलों में आपसी सहमति नहीं बनती है तब तक शटडाउन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Election Dates: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image