Wednesday, February 25, 2026
HomePush NotificationUS Solar Tariff : अमेरिका ने कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात...

US Solar Tariff : अमेरिका ने कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 126 प्रतिशत प्रारंभिक प्रतिकारी शुल्क की घोषणा की

अमेरिका के अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत से आने वाले कुछ सौर उत्पादों पर 125.87% का प्रारंभिक प्रतिकारी शुल्क लगाने की घोषणा की है। यह कदम कथित अनुचित सब्सिडी के आरोपों के बीच उठाया गया। इंडोनेशिया और लाओस पर भी अलग शुल्क तय किए गए हैं।

US Solar Tariff : नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर अनुचित सब्सिडी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत का प्रारंभिक प्रतिकारी शुल्क (काउंटरवेलिंग ड्यूटी) लगाने की घोषणा की है। अमेरिका ने इंडोनेशिया और लाओस से आयातित ‘‘क्रिस्टलाइन सिलिकॉन फोटोवोल्टिक सेल, चाहे वे मॉड्यूल में संयोजित हों या नहीं’’ पर भी अलग-अलग शुल्क दरों की घोषणा की है।

भारत के सोलर उत्पादों पर अमेरिका की सख्ती, 125% से ज्यादा प्रतिकारी शुल्क घोषित

अमेरिकी आदेश के अनुसार, ‘‘ 24 फरवरी 2026 को अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत, इंडोनेशिया और लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (लाओस) से क्रिस्टलाइन सिलिकॉन फोटोवोल्टिक सेल, चाहे वे मॉड्यूल में संयोजित हों या नहीं (सोलर सेल), के संबंध में प्रतिकारी शुल्क जांच में अपने प्रारंभिक निष्कर्षों की घोषणा की।’’ ये शुल्क अमेरिकी प्रशासन द्वारा 24 फरवरी से सभी देशों पर घोषित 10 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त हैं।

आदेश के अनुसार, अमेरिका में भारत से सौर आयात 2022 के 8.386 करोड़ अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024 में 79.26 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया। आदेश में कहा गया, यदि इसे स्थगित नहीं किया गया, तो इन प्रतिकारी शुल्क (सीवीडी) जांचों के अंतिम निर्णय छह जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। वाणिज्य विभाग.. भारत, इंडोनेशिया और लाओस से सोलर सेल्स के संबंध में समानांतर रूप से डंपिंग रोधी शुल्क जांच भी कर रहा है। प्रतिकारी शुल्क कंपनियों को सब्सिडी वाले आयात में वृद्धि से बचाने में मदद करते हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular