Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsUPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, 5 साल का कार्यकाल था...

UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, 5 साल का कार्यकाल था बाकी, पूजा खेडकर विवाद से किया इंकार

UPSC (यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पांच साल पहले ही इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ‘व्यक्तिगत कारणों’ से इस्तीफा दिया है। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। उन्होंने कहा है कि इस्तीफे के बाद सामाजिक और धार्मिक कामों पर ध्यान देंगे। उन्होंने 14 दिन पहले अपना इस्तीफा कार्मिक विभाग (DOPT) को भेजा था, इसकी जानकारी आज (20 जुलाई को) सामने आई है।

मनोज सोनी ने 2017 से UPSC सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद 16 मई, 2023 को UPSC अध्यक्ष का पदभार संभाला था, जिसका कार्यकाल छह साल का होता है। उन्होंने कथित तौर पर कुछ दिन पहले राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे स्वीकार किया जाएगा या नहीं।

खेडकर मामले के बाद चर्चा में UPSC

मनोज सोनी के कार्यकाल के दौरान IAS ट्रेनी पूजा खेडकर और IAS अभिषेक सिंह विवादों में रहे। इन दोनों पर OBC और विकलांग कैटेगरी का गलत फायदा उठाकर सिलेक्शन लेने का आरोप लगा। पूजा खेडकर ने लो विजन का हवाला देते हुए विकलांग कैटेगरी से सिलेक्शन हासिल किया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular