Monday, April 13, 2026
HomePush Notificationयूपी के हापुड़ में भीषण हादसा, बारातियों से भरी बस और ट्रक...

यूपी के हापुड़ में भीषण हादसा, बारातियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 7 घायल

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। हादसा धौलाना क्षेत्र में तड़के हुआ, जब बस गुलावटी से लौट रही थी।

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा धौलाना क्षेत्र में हुआ, जहां बारातियों से भरी बस और एक ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया.

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के डासना निवासी यूनुस कुरैशी के बेटे की बारात गुलावटी से लौट रही थी. तड़के करीब 3 बजे धौलाना-गुलावटी मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दूल्हे के पिता यूनुस कुरैशी समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान-यूनुस कुरैशी, मुन्ना, यूसुफ, अख्तर, सोनू बस चालक अशोक के रूप में हुई है. हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए हापुड़ के मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

तेज रफ्तार और कम दृश्यता माना जा रहा कारण

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और रात के समय कम दृश्यता माना जा रहा है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है. पीड़ितों के परिजन पहुंच चुके हैं और कानूनी कार्रवाई जारी है. बस में कुल 12 लोग सवार थे.

ये भी पढ़ें: ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 100 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular