Wednesday, May 27, 2026
HomeLatest Newsश्री श्याम बाबा का अभिषेक, 15 दंपत्तियों ने लिया धार्मिक अनुष्ठान में...

श्री श्याम बाबा का अभिषेक, 15 दंपत्तियों ने लिया धार्मिक अनुष्ठान में भाग

जयपुर। मानसरोवर स्थित मुहाना मंडी रोड के मंगलम पैलेस में शनिवार को श्री श्याम परिवार गौ सेवा समिति के तत्वावधान में प्रथम वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। दोपहर करीब सवा 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

उत्सव का मुख्य आकर्षण श्री श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा रही, जिसे पंडित कैलाश आचार्य ने वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से हुई, जिसके बाद नवग्रह, कुलदेवी और पितरों का पूजन कराया गया। इस दौरान आचार्य ने श्रद्धालुओं को पूजा की सही विधि और समय के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जहां भजन मंडली की प्रस्तुतियों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा परिसर भक्ति में डूबा दिखाई दिया।

इस अवसर पर पंडित कैलाश आचार्य ने दक्षिणा के महत्व को भी समझाया। उन्होंने कहा कि पूजा के बाद दी जाने वाली दक्षिणा श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक होती है और इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि पूजा के दौरान कोई सामग्री अर्पित करने से छूट जाए, तो दक्षिणा के माध्यम से उसकी पूर्ति की भावना व्यक्त की जाती है।

उत्सव में 15 विवाहित दंपत्तियों ने भाग लेकर श्री श्याम बाबा का अभिषेक किया। इस दौरान 9 प्रकार के फलों के रस, इत्र और गंगाजल का उपयोग किया गया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राधेश्याम टेलर और उनकी पत्नी गणेशी देवी की विशेष भूमिका रही।

अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image