Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsRussia Ukraine War: रूस के ताबड़तोड़ हमलों से अंधेरे में डूबा यूक्रेन,...

Russia Ukraine War: रूस के ताबड़तोड़ हमलों से अंधेरे में डूबा यूक्रेन, 300 से ज्यादा ड्रोन और 37 मिसाइलें दागी

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन और मिसाइल हमलों में से एक को अंजाम दिया। रिपोर्टों के मुताबिक, रूसी सेना ने 300 से अधिक ड्रोन और 37 मिसाइलें दागीं, जिनका निशाना मुख्य रूप से ऊर्जा संयंत्र और बिजली ढांचे थे।

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से हमला किया है. ये हमला ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात से ठीक एक दिन पहले हुआ है जो की शुक्रवार को होने वाली है. जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइल देने पर फैसला ले सकते हैं.

8 यूक्रेनी क्षेत्रों में काटनी पड़ी बिजली

यूक्रेन की राष्ट्रीय ऊर्जा संचालक कंपनी, यूक्रेनेर्गो ने बताया कि ड्रोन एवं मिसाइल हमलों के बाद 8 यूक्रेनी क्षेत्रों में बिजली काटनी पड़ी. देश की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी, डीटीईके ने राजधानी कीव में बिजली गुल होने की सूचना दी और कहा कि हमलों के कारण उसे मध्य पोल्टावा क्षेत्र में प्राकृतिक गैस निष्कर्षण रोकना पड़ा.

‘यूक्रेन पर 300 से ज़्यादा ड्रोन और 37 मिसाइलें दागीं’

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 300 से ज़्यादा ड्रोन और 37 मिसाइलें दागीं. उन्होंने रूस पर क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल करने और ग्रिड की मरम्मत में लगे आपातकालीन कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को निशाना बनाने के लिए एक ही लक्ष्य पर बार-बार हमले करने का आरोप लगाया. जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा, ‘इस मौसम में, रूसी हर दिन हमारे ऊर्जा ढांचे पर हमला कर रहे हैं.’

ट्रंप और जेलेंस्की की कल होगी मुलाकात

जेलेंस्की के शुक्रवार को ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ बैठक से पहले गुरुवार को अमेरिका पहुंचने की उम्मीद है. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि ट्रंप अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रयासों में गतिरोध को तोड़ने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं.

कीव के अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन अमेरिका से क्रूज़ मिसाइलें, वायु रक्षा प्रणालियां और संयुक्त ड्रोन उत्पादन समझौते चाहता है. जेलेंस्की मॉस्को पर कड़े अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंध भी चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: ICC Player Of the Month: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना को अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम, जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image