Wednesday, May 20, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentTusshar Kapoor का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर बयान...

Tusshar Kapoor का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर साझा की जानकारी

नई दिल्ली, अभिनेता तुषार कपूर ने सोमवार को कहा कि फेसबुक पर उनके निजी और सार्वजनिक अकाउंट हैक कर लिए गए हैं और वह प्रोफाइल पर वापस नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट में कपूर ने फेसबुक पर अपनी निष्क्रियता का कारण बताया.

इंस्टा पोस्ट पर लिखी ये बात

उन्होंने पोस्ट में कहा, “सभी को नमस्कार, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरे सार्वजनिक और निजी फेसबुक अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसके कारण मैं हाल में मंच पर निष्क्रिय रहा हूं. मेरी टीम और मैं स्थिति को हल करने और अकाउंट पर नियंत्रण वापस पाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं.”

अभिनेता हाल ही में ड्रामा सीरीज़ ‘दस जून की रात’ में नज़र आए थे, जो अगस्त में रिलीज़ हुई थी.वह आगामी “वेलकम टू द जंगल” में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज़ और रवीना टंडन के साथ नज़र आएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular