Thursday, July 2, 2026
HomeIndiaसोनम की बढ़ीं मुश्किलें, जमानत रोकने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राजा रघुवंशी का...

सोनम की बढ़ीं मुश्किलें, जमानत रोकने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राजा रघुवंशी का परिवार, फरारी की आशंका जताई

मेघालय सरकार ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। राजा के परिवार ने इस कदम का स्वागत करते हुए आशंका जताई कि जमानत पर बाहर रहने के दौरान सोनम सबूतों और गवाहों को प्रभावित कर सकती है या फरार हो सकती है।

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर। मेघालय सरकार द्वारा सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किए जाने का राजा रघुवंशी के परिवार ने स्वागत किया है। परिवार का कहना है कि जमानत पर बाहर रहने के दौरान सोनम सबूतों और गवाहों को प्रभावित कर सकती है या फरार हो सकती है। न्याय मिलने की उम्मीद जताई गई है। राजा के परिवार ने आशंका जताई कि जमानत पर लंबे समय तक बाहर रहने के दौरान सोनम सबूतों और गवाहों को प्रभावित कर सकती है या फरार हो सकती है।

सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने इंदौर में कहा, हम सोनम की जमानत के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मेघालय सरकार को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि लंबे वक्त तक जमानत पर बाहर रहने के दौरान सोनम सबूतों को नष्ट कर सकती है और गवाहों को प्रभावित कर सकती है। विपिन ने कहा, हमें यह डर भी है कि जमानत पर छूटने के बाद इन दिनों शिलांग में रह रही सोनम अचानक फरार हो सकती है। उच्चतम न्यायालय में सोनम की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है।

सच की जीत होगी : राजा रघुवंशी का भाई

विपिन ने कहा, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हमें उम्मीद है कि सच की जीत होगी। मेघालय उच्च न्यायालय ने 29 जून को राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें सोनम को निचली अदालत की ओर से 27 अप्रैल को दी गई जमानत को रद्द करने का अनुरोध किया गया था। उच्च न्यायालय ने सोनम को उसकी गिरफ्तारी के आधार बताने की प्रक्रिया में पुलिस की गंभीर त्रुटियों का जिक्र किया था और आरोपी को जमानत देने का निचली अदालत का आदेश बरकरार रखा था।

राजा की हत्या में शामिल होने के आरोप में सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से नौ जून 2025 को गिरफ्तार किया गया था। वह जमानत मिलने से पहले 10 महीने से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में शिलांग के जिला कारागार में बंद थी। राजा का परिवार इंदौर में ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा हुआ है। राजा और सोनम 2025 में हनीमून के दौरान मेघालय में लापता हो गए थे। बाद में ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (चेरापूंजी) में एक झरने के पास गहरी खाई में राजा का शव मिला था। मेघालय पुलिस ने आरोप लगाया है कि सोनम ने अपने ‘प्रेमी’ राज कुशवाह और भाड़े के तीन हत्यारों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी, ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image