Tuesday, November 17, 2026
HomeLatest NewsSirohi Accident News: राजस्थान के सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने...

Sirohi Accident News: राजस्थान के सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से नाले में गिरी कार, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Accident News: राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया. जिससे डिवाइडर को तोड़ते हुए कार नाले में जा गिरी. हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक महिला घायल है. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. ये हादसा सिरोही के सारनेश्वर जी पुलिया के पास हुआ है.

पुलिस ने बताया कैसे हुआ हादसा ?

सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि कार में सवार एक परिवार गुजरात से जोधपुर की ओर जा रहा था. तभी सारनेश्वर के पास कार का आगे का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए नाले में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं. यह हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा राजमार्ग पर हुआ. शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image