Wednesday, February 4, 2026
HomePush Notificationदूध कहीं आपको बीमार ना बना दे ! मिलावटी दूध बनाने की...

दूध कहीं आपको बीमार ना बना दे ! मिलावटी दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, रोजाना 80 हजार लीटर की जयपुर, अजमेर, टोंक में होती थी सप्लाई

टोंक जिले के डिग्गी कस्बे में टोंक पुलिस DST टीम ने मिलावटी दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यहां से 5500 लीटर नकली दूध, वाहन और भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। फैक्ट्री से रोजाना जयपुर, अजमेर और टोंक में 80 हजार लीटर दूध सप्लाई होता था। संचालक सोनू यादव समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Fake Milk Factory: रात के अंधेरे में अवैध दूध के काले कारोबार पर टोंक पुलिस की DST टीम ने जिले के डिग्गी कस्बे में छापा मारा। मिलावटी दूध की फैक्ट्री से 5500 लीटर मिलावटी दूध, दूध का परिवहन करने वाली 5 पिकअप गाड़ियां, 1 दूध का टैंकर और भारी मात्रा में सामग्री जिसमें (2100 लीटर सोयाबीन तेल, 500 लीटर डालडा घी, 550 किलो मिल्क पाउडर, 2500 किलो लैक्टोज और 105 किलो कास्टिक सोडा) जब्त किया गया।पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

जयपुर, अजमेर, टोंक में होती थी सप्लाई

फैक्ट्री का संचालन सोनू यादव (निवासी बहरोड़, हरियाणा) द्वारा किया जा रहा था। छापेमारी में पता चला कि डिग्गी कस्बे में इस फैक्ट्री से रोजाना लगभग 80,000 लीटर जहरीला दूध जयपुर, अजमेर और टोंक के बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था।

कैसे तैयार किया जाता था मिलावटी दूध ?

जांच में सामने आया है कि आरोपी पानी में मिल्क पाउडर और लैक्टोज मोनोहाइड्रेट मिलाकर उसे दूध जैसा रंग देते थे. दूध को खराब होने से बचाने के लिए कास्टिक सोडा और फैट बढ़ाने के लिए डालडा व सोयाबीन तेल, पाम ऑयल का उपयोग करते थे। तैयार किए गए इस मिलावटी दूध को बाद में अलग-अलग टैंकरों में भरकर विभिन्न शहरों में सप्लाई किया जाता था।

ये भी पढ़ें: Baljeet Yadav Arrest: पूर्व विधायक बलजीत यादव गिरफ्तार, कभी लगाई थी 12 घंटे लगातार दौड़, जानें क्या है मामला?

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular