Wednesday, September 16, 2026
HomeCrime Newsतमिलनाडु CM विजय का Deepfake Video बनाने वाला युवक अलवर से गिरफ्तार,...

तमिलनाडु CM विजय का Deepfake Video बनाने वाला युवक अलवर से गिरफ्तार, ठगी के लिए करता था इस्तेमाल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय का AI से डीपफेक वीडियो बनाकर लोगों से ठगी करने के आरोप में राजस्थान के अलवर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय का AI से डीपफेक वीडियो बनाकर लोगों से ठगी करने के आरोप में राजस्थान के अलवर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सायबू खान (28) के रूप में हुई है, जो लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बुटोली गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी AI से डीपफेक वीडियो तैयार कर लोगों को आर्थिक मदद का झांसा देता था और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करता था।

तमिलनाडु CB-CID की साइबर क्राइम टीम ने डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपी को राजस्थान में ट्रेस किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से 12 सितंबर को बुटोली गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर तमिलनाडु ले जाया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और CPU भी बरामद किए हैं।

कैसे करता था ठगी?
CB-CID के अनुसार, सोशल मीडिया पर ऐसे डीपफेक वीडियो सामने आए थे, जिनमें AI की मदद से मुख्यमंत्री विजय को हिंदी में लोगों से आर्थिक मदद के लिए एक WhatsApp नंबर पर संपर्क करने की अपील करते हुए दिखाया गया था। इन वीडियो को फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया। पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के लोगों को भी इस तरीके से ठगने का प्रयास किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फर्जी अकाउंट्स और डिजिटल लॉग की जानकारी जुटाई। इन्हीं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान और मध्य प्रदेश में जांच टीमों को भेजा गया। मामले में 1 सितंबर को BNS और IT Act की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, इसी तरह के कुछ वीडियो कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित फेसबुक अकाउंट्स से भी शेयर किए गए हैं। हालांकि इन अकाउंट्स के पीछे कौन है और आरोपी का किसी बड़े नेटवर्क से संबंध है या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image