Friday, April 10, 2026
HomePush Notificationपाकिस्तान का लग्जरी होटल बना दुनिया की नजरों का केंद्र, यहीं होगी...

पाकिस्तान का लग्जरी होटल बना दुनिया की नजरों का केंद्र, यहीं होगी अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत

मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत पाकिस्तान की राजधानी में स्थित इस्लामाबाद सेरेना होटल में होने जा रही है। यह लग्जरी होटल अपने महंगे कमरों और भव्य सुविधाओं के लिए जाना जाता है, जहां डीलक्स रूम का किराया करीब 13 हजार रुपये से शुरू होकर प्रेसिडेंशियल सुइट के लिए 90 हजार रुपये से अधिक तक पहुंचता है। इस हाई-प्रोफाइल बैठक पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

US Iran Talks Islamabad : इस्लामाबाद। मिडिल ईस्ट में लंबे तनाव के बाद अब अमेरिका और ईरान बातचीत की मेज पर आने जा रहे हैं, लेकिन इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग के लिए चुनी गई जगह ने सबका ध्यान खींच लिया है। पाकिस्तान की राजधानी में मौजूद लग्जरी इस्लामाबाद सेरेना होटल इस अहम बैठक का गवाह बनने वाला है।

बताया जा रहा है कि इस होटल में ठहरने का खर्च किसी पाकिस्तानी आम इंसान के बजट से काफी ऊपर है। यहां एक डीलक्स रूम का किराया करीब 13 हजार रुपये से शुरू होता है, जबकि एग्जीक्यूटिव रूम 23 हजार रुपये तक पहुंच जाता है। सबसे खास प्रेसिडेंशियल सुइट की कीमत तो 90 हजार रुपये प्रति रात से भी ज्यादा बताई जाती है।

सिर्फ कीमत ही नहीं, इस होटल की भव्यता भी इसे खास बनाती है। साल 2002 में शुरू हुआ यह होटल करीब 14 एकड़ में फैला है और इसमें कुल 387 कमरे और 52 लग्जरी सुइट्स मौजूद हैं। होटल से मारगल्ला हिल्स और रावल झील का शानदार नज़ारा दिखाई देता है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यहां मेहमानों के लिए इंटरनेशनल फूड, स्विमिंग पूल, गार्डन और हाई-प्रोफाइल मीटिंग्स के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कमाई के मामले में भी यह होटल पीछे नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 के शुरुआती 9 महीनों में ही इस होटल ने करीब 11 अरब पाकिस्तानी रुपये की कमाई की है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस लग्जरी होटल में होने वाली यह बड़ी बैठक मिडिल ईस्ट में शांति की नई शुरुआत कर पाएगी। बहरहाल आपको क्या लगता है भारत का कौनसा होटल इस पाकिस्तानी होटल से बेहतर है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular