Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsT20 World Cup : नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल से भिड़ने की...

T20 World Cup : नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल से भिड़ने की मिली सजा,ICC ने बांग्लादेशी गेंदबाज तंजीम पर लगाया जुर्माना

दुबई,बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब पर नेपाल के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप डी के आखिरी लीग मैच में ICC की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.यह घटना नेपाल की पारी के तीसरे ओवर की है जब तंजीम नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल से भिड़ गए थे .तंजीम ने मैच में 7 रन देकर 4 विकेट लिए और बांग्लादेश को 21 रन से जीत दिलाई.

ICC आचार संहिता की धारा 2 . 12 का उल्लंघन

उन्होंने हालांकि आईसीसी आचार संहिता की धारा 2 . 12 का उल्लंघन किया जो किसी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रैफरी या अन्य किसी व्यक्ति से अनुचित तौर पर शारीरिक संपर्क के संबंध में है .

तंजीम ने आरोप और सजा की स्वीकार

मैदानी अंपायर अहसान रजा और सैफ एंगोजस्की , तीसरे अंपायर जयरामन मदनगोपाल और चौथे अंपायर कुमार धर्मसेना ने आरोप लगाए.तंजीम ने आरोप और सजा को स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image