Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार को बनाया...

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार को बनाया कप्तान,रोहित और कोहली खलेंगे वनडे सीरीज,जानें टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल

नई दिल्ली, आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू होने वाली 3 मैचों की श्रृंखला के लिए गुरुवार को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया जबकि एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को अगले महीने इसी टीम के खिलाफ 50 ओवर की श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया.

शुभमन गिल को दोनों प्रारुपों में बनाया उपकप्तान

शुभमन गिल को दोनों प्रारूपों की टीम का उप कप्तान बनाया गया है.विजय हजारे ट्रॉफी में 7 अर्धशतक लगाने वाले रियान पराग और दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा एकदिवसीय टीम में दो नए चेहरे हैं.

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular