Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsLok Sabha Election 2024 : सुनीता केजरीवाल संभालेंगी आम आदमी पार्टी के...

Lok Sabha Election 2024 : सुनीता केजरीवाल संभालेंगी आम आदमी पार्टी के प्रचार प्रसार की कमान,दिल्ली में करेंगी रोड शो.जानें डिटेल्स

नई दिल्ली,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी.वह इस सप्ताह के अंत में दिल्ली में एक रोड शो कर सकती हैं.पार्टी के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने से आप का चुनाव-प्रचार अभियान बहुत प्रभावित हुआ है. ऐसे में सुनीता केजरीवाल उनकी अनुपस्थिति में चुनाव-प्रचार को गति देने के लिए खुद रोड शो करेंगी.

कोंडली विधानसभा सीट पर करेंगी पहला रोड शो

पार्टी के एक सूत्र ने बताया, ”मुख्यमंत्री की पत्नी आने वाले सप्ताहांत में कोंडली विधानसभा सीट पर अपना पहला रोड शो करेंगी.यहां से मौजूदा विधायक कुलदीप कुमार पार्टी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मैदान में उतरे हैं.सुनीता दिल्ली में अन्य 3 लोकसभा सीटों पर भी रोड शो करेंगी.

दिल्ली की इन सीटों पर चुनाव लड़ रही आप

दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ रही आप ने पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

पंजाब में भी करेंगी प्रचार

सूत्रों ने बताया कि सुनीता गुजरात और पंजाब में भी आप के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी.उनका नाम गुजरात के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image