Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 628 अंक चढ़ा,...

Stock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 628 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,800 के पार

मुंबई, निचले स्तरों पर खरीदारी और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी रही. इस तरह बाजार में पिछले 5 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया. बड़े शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को समर्थन मिला. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 628.34 अंक उछलकर 78,669.93 पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 219 अंक बढ़कर 23,806.50 पर थी.

इन कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई.

बता दें कि इससे पहले पिछले 5 दिनों में बीएसई सेंसेक्स 4,091.53 अंक या 4.98 फीसदी टूटा और निफ्टी 1,180.8 अंक या 4.76 फीसदी गिर गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,597.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image