Sunday, May 24, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 255 अंक चढ़ा,...

Stock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 255 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,743 पर, इन शेयरों में फायदा और नुकसान ?

Share market Update: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच पिछले सप्ताह तेज गिरावट दर्ज करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई.

Share market Update: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच पिछले सप्ताह तेज गिरावट दर्ज करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 255.46 अंक चढ़कर 80,681.92 अंक पर और NSE निफ्टी 89.05 अंक की बढ़त के साथ 24,743.75 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई।

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,687.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,843.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: Michigan Church Firing: अमेरिका के मिशिगन में जबरदस्त गोलीबारी, हमलावर ने चर्च में बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 4 लोगों की मौत, 8 घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular